February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेंगलुरु में भड़की हिंसा,विधाायक के घर पर हमला, तीन की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु में हुई हिंसा के मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीआई की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। गिरफ्तार किए गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा है। बता दें कि इसी संगठन का नाम हिंसा को भड़काने में आ रहा था। फेसबुक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में मंगलवार की रात को बवाल हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। भीड़ ने कांग्रेस विधायक के घर पर हमला किया, साथ ही पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पुलिस को भीड़ को काबू में लाने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी थी। जिस जगह पर ये घटना हुई वहां के ही एक निवासी शरीफ ने बताया कि कल रात जो हुआ वो भीड़ की गलती थी, उन्होंने ही पहले यहां पर हमला किया। इस घटना को लेकर बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर कमल पंत ने कहा है कि तीन लोगों की मौत हुई है, कई लोगों को चोटें पहुंची हैं। पुलिस के वाहनों को तोड़ा गया और आग लगा दी गई। इतना ही नहीं एक ग्रुप बेसमेंट में घुस गया था, जहां पर 250 के करीब वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस वत्तफ हालात काबू में हैं। डीजे हाली-केजी हाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कफ्र्यू लगाया गया है, जबकि पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए आरएएफ और सीआआरपीएफ का सहारा लिया जा रहा है, लोगों से किसी भी तरह की अफवाह में ना आने की अपील है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है, साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। बेंगलुरु पुलिस की एक स्पेशल टीम बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। बुधवार की सुबह का नजारा काफी भयावह रहा जहां हर ओर जले हुए वाहन, टूटे हुए सामान और घरों की खिड़कियां दिख रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *