February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

पांच दिन पहले बिना बताये घर से लापता था मृतक
रामनगर। ग्राम ढेला क्षेत्र में एक युवक का पेड़ पर लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया । बताया जाता है कि मृतक 5 दिन से घर से लापता था। जानकारी के अनुसार ग्राम ढेला निवासी राजू बहादुर ;40 वर्षद्ध पुत्र रामप्रसाद गांव में अपने भाई दलीप बहादुर के साथ रहता था ग्राम प्रध्न मदन मोहन ने बताया कि राजू बहादुर मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा 5 दिन पूर्व वह घर से बिना बताए लापता हो गया था जिसकी सूचना ढेला पुलिस चैकी को दी गई थी । उसकी खोजबीन भी शुरू की गई थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्राम प्रध्न ने बताया कि सोमवार को काॅर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के कर्मचारियों के साथ उन्होंने स्वयं जंगल में गश्त की तो राजू बहादुर का शव एक पेड़ पर लटका हुआ था जिसके बाद घटना की जानकारी उसके भाई वह पुलिस को दी गई। मौके पर चैकी इंचार्ज कैलाश जोशी पहुंचे और उन्होंने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारते हुए शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया मामले में पुलिस जानकारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *