February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिलाध्यक्ष पद का सैयद इत्तेखार मियां को दायित्व सौंपा

हल्द्वानी, 16 जुलाई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने ऊधमसिंह नगर जनपद में मोर्चे के जिलाध्यक्ष पद पर सैयद इत्तेखार मियां को दायित्व सौंपा है। वहीं जिलाध्यक्ष को शीघ्र जिले की कार्यकारिणी व मंडलों की कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा बाजपुर के गुलाम मुस्तफा को उन्होंने मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से नवाजा है। उनके मनोनयन पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इनके मनोनयन से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत होकर काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *