February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खैर की लकड़ी से भरी टाटा- 407 पकड़ी, तस्कर फरार

गूलरभोज । प्रभागीय वनाधिकारी टी आर बीजू लाल एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी के निर्देशन एवं वन क्षेत्राधिकारी पीपलपड़ाव रेंज रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में वन तस्करों के विरू( चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखविर की सूचना पर जलाशय के पास टाटा-407 संख्या यूपी22एटी-4676 में 30 गिल्टे खैर बरामद किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गये। वन विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 2001 की धरा 41 एवं 42 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। अभियान में वन दरोगा सीपी जोशी, मदन सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र सिंह नेगी, संपूर्णानंद कंडवाल, मोहम्मद ताहिर, परमजीत सिंह, मेजर सिंह आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *