Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल की एक और फैक्ट्री में 11 श्रमिक निकले संक्रमित

रुद्रपुर। सिडकुल की डेल्टा फैक्ट्री के बाद अब एक और फैक्ट्री में 11 श्रमिकों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से हड़कम्प मचा है। बताया जाता है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा 30 श्रमिकों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 11श्रमिक पाॅजिटिव आए हैं। सेक्टर 10 स्थित इस फैक्ट्री में बजाज आॅटो के लिये हाॅर्न बनाये जाते है। बताया जाता है कि जिन श्रमिकों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है उनमें बाहरी तौर पर कोई लक्षण नहीं है। इससे पहले 6 अगस्त की देर रात सिडकुल की डेल्टा फैक्ट्री में काम करने वालो में से 27 लोगो की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। उसके बाद एक और फैक्ट्री में एक साथ 11 पाॅजिटिव मरीज आने से सिडकुल में हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *