February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग प्रवेश द्वार बनाने की मांग को लेकर हंगामा

किच्छा। शमशान भूमि मे प्रवेश के लिए एनएच द्वारा अलग से प्रवेश मार्ग बनाये जाने का वादा खिलाफत पर भड़के शमशान घाट समिति सदस्य सहित दर्जनो लोगो ने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व मे हंगामा किया। आरोप था कि कार्यदायी संस्था शमशान भूमि मे प्रवेश के लिए अतिरिक्त मार्ग, प्रवेश द्वार लगाया जायेगा जिसके निर्माण के बाद निर्माण कार्य मे बाधक बन रहे शमशान भूमि भवन सहित अन्य निर्माण को समिति द्वारा तोड़ दिया जायेगा। परन्तु उक्त निमार्ण से पूर्व ही कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। मामले की जानकारी पर पहुॅचे उपजिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का प्रयास किया परन्तु मांग पूरी न होने तक लोगों ने कार्य बाधित की बात पर उपजिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियो से वार्ता कर वायदे अनुसार कार्य पूरा कराने की बात कही साथ ही उन्होंने समिति के सदस्यों से वार्ता कर कहा कि उक्त भूमि पर न्यायालय में कार्यदायी संस्था का वाद चल रहा था जिसके खत्म होने पर कार्यदायी संस्था मिट्टी भरान कर भूमि पर कब्जा पर अपना प्राप्त कर रही है जिस पर श्री ठुकराल ने मिट्टी भरान के बाद शमशान भूमि हेतु मार्ग तथा अन्य कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराये जाने की बात कही। इस मौके पर कुन्दन लाल खुराना, लवी सहगल, कृष्ण लाल आहूजा, ओम प्रकाश दुआ, ठाकुर विवेक दीप सिंह, विवेक राय, किशन गोयल, सरनसंधू, सचिन सक्सेना, सुदर्शन ठुकराल, विनोद फुटेला, ठाकुर संजीव सिंह, प्रमोद ठुकराल, प्रवीन रहेजा, सतीश अरोरा, अनिल अग्रवाल, राजकुमार तनेजा, मनोज गांधी, मनमोहन सक्सेना, नरेन्द्र कनौडिया, पुनीत पाल गम्भीर, राजकुमार बजाज, राज पपनेजा, राम बाबू, कैलाश खन्ना, राजू सेतिया, नीरज नागपाल, अम्बा प्रसाद गंगवार आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *