February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फेसबुक और इंस्टाग्राम आइडी हैक कर छात्रा को किया बदनाम

रूद्रपुर।कुछ लोगों ने डिग्री कालेज की छात्रा की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर उसमें आपत्तिजनक पोस्ट लगा दी। जिससे छात्रा का जीना दूभर हो गया है। छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिग्री कालेज की बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा का कहना है कि उसकी जानकारी के बिना कुछ लोगों ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उसका मोबाइल पंजीकृत करते हुए फेसबुक लाॅकडाउन के समय टाइम पास व इस्टाग्राम पर काॅल आॅनली दर्ज कर दिया। जिसके बाद सके पास उसके पास अनगिनतत फोन आ रहे हैं। इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भविष्य भी खराब हो रहा है। उक्त मोबाइल पर उसकी आॅनलाइन पढाई होने के कारण वह मोबाइल नम्बर को बंद भी नहीं कर पा रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शास्त्री नगर सिमराही मैनपुरी उत्तर प्रदेश नि वासी मीना पत्नी रतन और राजापुर वीरपुर भिंगा श्रावस्ती उत्तर प्रदेश निवाी वीरबल पुत्र रामधीरज के खिलापु मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *