February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर । संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की नहर में गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुर ओलिया पीरुमदारा निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह का शव शनिवार की सुबह ग्राम हाथी डगर सिंचाई नहर में पड़ा हुआ मिला । सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। चैकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक शुक्रवार की रात अपने घर के समीप ही एक पुलिया पर बैठा हुआ था तथा उसने शराब का सेवन किया था। नशा अत्यधिक होने के कारण संभवतः वह नहर में गिर गया जिस कारण उसकी मृत्यु हुई है। वही बताया जाता है कि उत्तफ युवक के लापता होने पर परिजनों द्वारा शुक्रवार की रात ही चैकी में इसकी सूचना दे दी गई थी शनिवार को नहर में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया चैकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *