February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के आदेश

हल्द्वानी ;दर्पण संवाददाताद्ध। सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती गुलरघट्टðी रामनगर निवासी कोरोना पाॅजिटिव रईस अहमद उम्र 53 वर्ष के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये जाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने मृत्यु की जांच किये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जारी आदेश में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को 15 दिन के भीतर जांच पूर्ण कर आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती मरीज की मृत्यु की घटना संज्ञान में आने के उपरान्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सुशीला तिवारी चिकित्सालय जाकर प्राचार्य एवं अन्य चिकित्सकों से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।उनके द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि गुलरघट्टðी रामनगर निवासी श्री रईस अहमद उम्र 53 वर्ष, 1 अगस्त को सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई थी, साथ ही श्री रईस डाॅयबिटिक एवं निमोनिया से भी ग्रसित था, जिसे चिकित्सालय के वार्ड नम्बर सी ;बैड नम्बर 18द्ध पर चिकित्सकीय उपचार हेतहु भर्ती किया गया था। चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया कि 5 अगस्त को प्रातः 6 बजे से रईस अपने वार्ड से गायब थे, जिसकी काफी ढूॅढ खोज करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा था। परिसर की पुनः सघन पड़ताल करने पर 6 अगस्त को रईस अस्पताल के अन्य तल में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *