February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। जहरीला पदार्थ खाये युवक की उपचार के दौरान देर रात एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक गोरिया देव, डाॅन, कालाढूंगी जनपद नैनीताल निवासी विकास सिंह नेगी 17 वर्ष पुत्र विजेंद्र सिंह नेगी कक्षा 12वीं का छात्र है। पता चला है कि बीते बुधवार को विजेंद्र नेगी ने अपने पुत्र विकास को पढ़ाई के लिए डपट दिया इसी से क्षुब्ध होकर उसने गेहूं में रखा सल्फास निकालकर गटक लिया। हालत गंभीर होने पर भुत्तफभोगी को उपचार के लिए नगर के गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जीवन मृत्यु से लगातार संघर्ष करते हुए गुरुवार की रात लगभग 9ः15 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक चार बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर का था।सभी अविवाहित हैं। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *