Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

रूद्रपुर । गदरपुर रोड पर प्रेम आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। एक युवक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नई बस्ती खेड़ा निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र खूब लाल टैंट हाउस में काम करता था। जबकि वहीं का नि वासी 24 वर्षीय उहाव अंसारी पुत्र रफीक अंसारी बिजली का काम करता था। दोनों बीती रात बाइक पर रूद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहे थे। बाइक उहाव अंसारी चला रहा था। बताया गया है कि गदरपुर रोड पर प्रेम आश्रम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में उहाव अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को मेडिसिटी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अनिल अविवाहिता था। जबकि उहाव अंसारी शादी शुदा था और एक बच्चा है। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *