Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर के कोरोना पॉजिटिव आने से शहर में हड़कम्प,कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

रुद्रपुर। शहर में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस ने अब शहर के प्रथम नागरिक मेयर रामपाल सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मेयर के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद शहर में हड़कम्प मच गया है। बीते कुछ दिनों से मेयर के संपर्क में आये लोगों की धड़कनें तेज हो गयी है। बता दें मेयर रामपाल ने कल ही कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। इस दौरान सौ से अधिक लोग उनके संपर्क में आये थे। जानकारी के मुताबिक मेयर रामपाल ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। आज उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है। मेयर के कोरोना संक्रमित पाये जाने की खबर जैसे ही शहर में फैली पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। बता दें मेयर रामपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का जन्मदिन था तब उनको बधाई देने कई पार्षद और स्थानीय निवासी मेयर के घर पहुंचे थे। इस बीच मेयर ने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था। बुधवार को मेयर ने खेड़ा में एक लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सास लेने के साथ ही वहां पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया था। इसके साथ ही ववह शाम को पांच मंदिर में कार सेवकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। इस दौरान मेयर के संपर्क में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग भी आये थे। मेयर के संक्रमित आने के बाद अब इन लोगों में हड़कम्प मचा है। मेयर ने कल ही जिन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था उनमें भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रशासन अब मेयर के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन कर उनके सेंंपल लेने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *