Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधम सिंह नगर में 24 और मिले कोरोना पाॅजिटिव

रुद्रपुर । जिले में कोरोना की रफ्रतार थमने का नाम नही ले रही। जिले में देर रात 24 और मामले सामने आए है। जिसमें से जसपुर में 13 , बाजपुर में 3, गदरपुर में 7 जबकि एक मामला किच्छा से सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों को कोविड 19 केयर सेंटर शिफ्रट करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आये लोगो की ट्रेसिंग भी कर रहा है। जनपद में कोरोना का कहर जारी है देर रात जिले में 24 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 1317 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मरीज में जसपुर में 13, गदरपुर से 7, बाजपुर से 3 और एक संक्रमित मरीज किच्छा से है। सभी 16 संक्रमित मरीजों की सेंपलिंग 28 जुलाई को की गई थी। जबकि 8 संक्रमित मरीजों के सैंपल 30 जुलाई को लिए गए थे। अधिकांस मरीज संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए है। 24 संक्रमित मरीजों में 10 संक्रमित मरीज महिला है। जिले में 570 लोग ठीक हो चुके है।एसीएमओ अविनाश खन्ना ने बताया कि 24 ओर संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी को इलाज के लिए कोविड 19 केयर सेंटर भेजा जा रहा है। साथ ही संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आये लोगो की ट्रेसिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *