Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अयोध्या में दीवाली जैसा माहौल: श्री राम मंदिर का भव्य भूमि पूजन कल, तैयारियां पूर्ण

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है, ऐसे में इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। अयोध्या को सजाया गया है साथ ही दीवाली जैसा माहौल बना दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भव्य स्वागत होना है, ऐसे में बुधवार को अयोध्या में क्या-क्या खास होने जा रहा है। भूमि पूजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए हैं। कुछ कलश भूमि पूजन में इस्तेमाल होंगे और कुछ कलश को जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरेगा वहां पर सड़क के दोनों किनारों पर रखा जाएंगे। अयोध्या में आज और कल उनमें दीप जलाए किए जाएंगे। पीएम मोदी जब अयोध्या पहुंचेंगे, तब सरयू दर्शन, पूजन, आचमन करेंगे। फिर वह हनुमानगढ़ी आएंगे और यहां हनुमानजी के दरबार में दर्शन पूजन परिक्रमा करेंगे। यहां पीएम मोदी को आशीर्वाद और मान स्वरूप साफा बांधा जाएगा साथ ही गदा सौंपा जाएगा। अयोध्या में आज शाम से बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन लग जाएगा। हालांकि, इस दौरान शहर के बाजार खुले रहेंगे, लेकिन एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इकट्टòा नहीं हो पाएंगे। पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी रहेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी को रामचरितमानस, राम नाम का साफा देंगे। अयोध्या में अभी से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए हैं। जगह-जगह संतों का डेरा लगा है और लोगों से रामचरित मानस का पाठ करने को कहा गया है। ट्रस्ट की ओर से अपील की गई है कि अधिक लोग भूमि पूजन स्थल पर ना आएं, अपने घरों में रहकर दीये जलाएं और राम नाम का पाठ करें। कोरोना संकट के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन घंटे अयोध्या में रुकेंगे। पहले वो हनुमानगढ़ी जाएंगे, फिर रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे। उसके बाद भूमि पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *