February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का किया स्वागत

रुद्रपुर ।राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के रुद्रपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया एवं जन्मदिवस की शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिवप्रकाश ने विधायक ठुकराल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यत्तफ करते हुए केंद्र सरकार की व्यापक जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने सहित कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाते हुए जनसेवा कर अपने आसपास के जरूरत मन्द नागरिकों मदद पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा किदेश में सुख शांति एकता अखंडता, सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित् दुख भाग भवेत् के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 135 करोड़ नागरिकों को साथ लेकर चल रहें हैं। हमें भी इसी संकल्प के साथ उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *