February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो एसआई और चार कांस्टेबल सम्मानित

रूद्रपुर। पुलिस सेवा काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर आज एसएसपी डा- सदानंद दाते ने जनपद के दो उप निरीक्षकों सहित चार कास्टेबलों को प्रमाण पत्र एवं नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होनें वाले पलिसकर्मियों में खटीमा के उपनिरीक्षक देवेंद्र गौरव, अभिसूचना इकाई रूद्रपुर के सुनील पाठक, थाना किच्छा के कास्टेबल आदित्य गिरी, थाना बाजपुर के जरनैल सिंह, थाना किच्छा के प्रकाश शर्म व पुलिस लाईन के अमित कुमार शामिल हैं। सभी को प्रमाण पत्र एवं पांच सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से सेवा काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *