Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

6-76 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। पुलिस ने गश्त के दौरान स्मेक तस्करी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर तस्कर को दबोच लिया।उसके पास से पुलिस ने 6-76 ग्राम स्मेक बरामद कर ली। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गांधी कालोनी में कहीं जा रहा है। इस पर रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल पुलिस कर्मियों के साथ बताये गये स्थान पर पहुंच गए। बताया जाता है कि पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 6-76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम कोतवाली के समीप सीर गोटिया निवासी आसिफ पुत्र जाहिद बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक को बेचने जा रहा था। बाद में पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। चौकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल ने बताया स्मैक की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *