February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एमएनए को नहीं मिली पुलिस फोर्स, अब शाम को गरजेगा पीला पंजा

रूद्रपुर। प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार का अतिक्रमण हटाओ अभियान तय किया गया था। लेकिन आज दोपहर तक पर्याप्त पुलिस फोर्स न होने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया। नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि आज क्राइम मीटिंग थी जिसके चलते पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी क्राइम मीटिंग में व्यस्त थे जिसके चलते आज दोपहर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया। चूंकि आज कांग्रेसियों का भी धरना प्रदर्शन था लिहाजा पर्याप्त मात्र में पुलिस फोर्स चाहिए था। लेकिन क्राइम मीटिंग के चलते पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो पाया।उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालनकरते हुए शहर से अतिक्रमणहटाया जायेगा और जैसे ही पुलिस फोर्स उपलब्ध होगी अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि शहर के काफी हिस्सों में स्वयं लोग अतिक्रमणतोड़ने में लगे हैं लेकिन जिन गलियों में अभी तक अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू नहीं किया उन गलियों में कड़ाई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *