February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

रुद्रपुर,16 जुलाई। अतिक्रमण अभियान के तहत नगर में हो रही तोड़फोड़ के विरोधमें कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आज तमाम कांग्रेसी अम्बेडकर चौक पर एकत्र हुए जहां उन्होंने अतिक्रमण अभियान के चलते धरना प्रदर्शन करना था लेकिन काफी समय तक जब नगर निगम की टीम बाजार नहीं पहुंची तो कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला  फूंका। श्री बेहड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। जिले के अधिकारी भी किसी की नहीं सुन रहे। जिसके चलते शहर की बड़ी बड़ी बिल्डिंगें तोड़ी जा रही हैं जिससे कभी भी  कोई हादसा हो सकता है। शहर में कफ्रर्यू की स्थिति पैदा की जा रही हे। अधिकारियों को शहर के लोगों के साथ मॉनिटरिंग करनी चाहिए थी ताकि यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। लेकिन सरकार और अधिकारी तानाशाही पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हैं लेकिन बरसात का मौसम है ऐसे में प्रशासन को यह अतिक्रमण अभियान स्थगित कर देना चाहिए क्योंकि लगातार हो रही बरसात से पूरा बाजार अव्यवस्थित हो चुका है। जिस प्रकार बिल्डिंगें तोड़ी जा रही हैं उससे कभी भी जनहानि हो सकती है जिसका पूरा जिम्मेदार प्रशासन होगा। श्री बेहड़ ने कहा कि प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार के नुमाइंदे इस मुद्दे पर अपनी जुबान तक नहीं खोल रहे मानो प्रतीत होता है कि वह पूरे बाजार को उजाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज नगर व जिला प्रशासन की टीम बाजार नहीं  पहुंची जिसके चलते आगामी रणनीति तय की जायेगी। वहीं कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ने इस पूरे प्रदर्शन में जबरदस्त नारेबाजी कर कांग्रेसियों में जानफूंक दी। युवाओं ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में जगदीश तनेजा, हिमांशु गाबा, सुशील गाबा, मीना शर्मा, अभिषेक शुक्ला, विशाल नेगी, निशांत शाही, इंद्रजीत सिंह, चन्द्रसेन कोली, सौरभ बेहड़, विजय यादव, रामकृष्ण कन्नौजिया, शिव कुमार बंसल, सूरजभान जिंदल, मेजर सिंह, गुड्डू तिवारी, शिशुपाल यादव, मोनू निषाद, सरवर यार खां, राकेश कोली, नदीम खां, जगदीश कर्मकार, राकेश डुडेजा, प्रदीप यादव, नंदलाल प्रसाद, अनिल शर्मा, संजय जुनेजा, पुरूषोत्तम अरोरा, चिराग कालड़ा, गुरदास कालड़ा, मोहन खेड़ा, मोहन अरोरा, सुनील आर्य, राजेश कामरा, ममता  रानी, ललित जोशी, धर्मेनद्र सागर, जितेंद्र, निरोद अधिकारी, नगीना प्रसाद, विजय अरोरा, महेंद्रसागर, राजेंद्र शर्मा, भोपाल सागर, ओमप्रकाश, कुंवरसेन कोली, दलजीत सिंह, सुमित छाबड़ा, रामाधारी गंगवार, सुरेश जग्गा, भरत बत्र, अशोक चोपड़ा, राकेश वर्मा, परिमल राय, दीपक गुगलानी, सुमेर प्रजापति, अशोक यादव, सुरमुख सिं ह विर्क, पार्वती, गंगा, फूलवती, प्रमिला, सरस्वती, गीता, दीपिका, सावित्री, दुर्गा, रोहित, हरीश, नवल, संतोष, विजय, रामपाल, प्रेमपाल, संजीव रस्तोगी, खैरातीलाल गगनेजा, साहब सिंह, संजय कुमार, निमित शर्मा,  विजय मंडल, अभिजीत पाठक, गौरव अनेजा, विकास विश्वास, फैजान, जावेद अख्तर, दिव्यराज तिवारी, धीरज कुमार, रिजवान निक्की, रोहित जग्गा, समीर फारुऽी, अंकुश गुम्बर, राहुल गुम्बर समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *