Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेगी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद कुमायूं सम्भाग की बैठक सम्पन्न हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने, केंद्रीय स्तर पर गौ हत्या कानून बनाने, समान नागरिक संहिता कानून बनाने, कश्मीर में पंडितों को बसाने, रोहिंग्या मुसलमानों को भगाने, लव जेहाद धर्मान्तरण पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। यदि सरकार इस मुद्दे पर काम नहीं करती तो अक्टूबर माह में केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका जायेगा और 2019 के चुनाव में संगठन राजनैतिक विकल्प देखेगा। इस दौरान सुभाष, सावित्री चंद, मनोज व्यास, राजीव महाजन, कुलदीप, लक्ष्मण नेगी, राकेश भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *