Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश को आत्म निर्भर बनाने के विजन में जुटी मोदी सरकारःअरोरा

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत अभियान न सिर्फ कोरोना संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। जिलाध्यक्ष अरोरा आज पीएसए प्लाजा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एक ओर आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गयी है, वहीं दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल’ का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनायेगा। यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को भी सशत्तफ़ बनायेगा। श्री अरोरा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत प्रधान मंत्री मोदी का विजन है। भारत को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने का बीड़ा उन्होंने उठाया है। प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट के दौर में आत्म भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ से अधिक के आर्थिक प ैकेज से भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके सकारात्मक प्रभाव अब धरातल पर दिखने लगे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा आत्म निर्भर भारतत अभियान के तहत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई)के कल्याण एवं रोजजगार सृजन करने हेतु तीन लाख करोड़ रूपये के कोलेटरल फ्री लोन की घोषणा की गयी थी। 1 जुलाई तक एमएसएमई और अन्य व्यवसायों की तीस लाख से अधि कइकाईयों को आपात कालीन क्रेडिट लाइन गारंटी य ोजना के तहत 1-10 लाख करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अतिरित्तफ़ एमएसएमई के लिए 50 हजार करोड़ का फंड्स ऑफ फंड भी बन गया है। कोरोना संकट की वजजह से देश भर मे ंचा ैथे चरण के लॉकडाउन की घोष्ज्ञणा से पहले प्रधान मंत्री ने जब राष्ट्र के नाम संदेश दिया तो उन्होनें वोकल फॅर लोकल की वकालत की। देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए भी मजबूत और आत्म निर्भर बनाए रखना है तो इसका संकल्प हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल कको अपनाना के रूप में हल लेना पड़ेगा। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता में तो सुधार आयेगा ही साथ ही स्थानीय उद्यमों को भी लाभ होगा। देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और भारत आत्म निर्भर भी होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार ने किसानों को फसल पर लागत मूल्य का कम से कम डेढ़ गुना न्यूनतम सममर्थन मूल्य देने का नि र्णय लिया है। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और एमएसपी बढ़ाने के प्रावधानों को लागू कर दिया है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लॉकडाउन के दौरान 74,300 करोड़ रूपये के कृषि उत्पाद की खरीद की। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से देश के गांव, गरीब, मजदूर और किसानों की मदद करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने 1-70 लाख करोड़ रूपये की घोषणा की थी इसके तहत प्रधान मंत्री कृषि सम्मान निधि की अग्रिम किश्त किसानों के खाते में जमा की गयी। महिला जन धन खाताधारकों के खातों में 500-500 रूपये की तीन किस्तें डाली गयी। उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्रत दिये गये और दिव्यांगों विधवाओं एवं बुजुर्गों को भी 1000 की आर्थिक सहायता दी गयी।इसके अलावा देश के 80 करोड़ गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों के लिए लॉकडाउन से राहत देने के लिए सरकार ने तीन महीने के लिए मुफ्रत राशन का ऐलान किया था अबब इस गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली-छठ यानी नवम्बर तक बढ़ा दिया है। अब गरीबों को 5 किलो अनाज और किलो चना नम्बर तक बिल्कुल मुफ्त दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष अरोरा ने बताया कि देश के गांवों में स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 जून को गरीब कल्याण रोजजगार योजना की शुरूआत की। इस अभियान को 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में चलाने की शुरूआत की गयी है। इस अभियान के तहत 50,000 करोड रूपये के सार्वजनिक कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा भी मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम भारत को मजबूत बनाने के लिए उठाये हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसलों के चलते विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। विपक्ष के लोग ओछी राजनीति करके कोरोना संकट के इस दौर में सरकार को को सहयोग करने के बजाय कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। जनता समय आने पर ऐसे लोगों को सबक सिखायेगी। पत्रकार वार्ता में मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्रीविवेक सकसेना,जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी,उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *