February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पलटने से युवक की मौत, तीन गंभीर

हल्द्वानी। गतरात्रि गौलापार क्षेत्र में अनियंत्रित कार के पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। घायलों में व्यापार मंडल जिलाध्यख का पुत्र व पेट्रोल पम्प स्वामी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार हिमालय फार्म निवासी मयंक तिवारी पुत्र अशोक, नबाबी रोड निवासी पेट्रोल पम्प स्वामी शशांक बंसल पुत्र शिव कुमार, भोलानाथ गार्डन निवासी शुभम गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता व सौरभ होटल के समीप का निवासी मोहित गुप्ता पुत्र दिनेश चारों दोस्त हैं। गतरात्रि सभी कार में सवार होकर गौलापार की ओर जा रहे थे। मार्ग में दानीबंगर के समीप अनियंत्रित होकर कार पलट गयी। इस दुर्घटना में कार में सवार उक्त चारों युवकों को गंभीर चोटें आ गयीं। राह गुजरते लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो उसमें फंसे चारों युवकों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस एवं घायलों के परिजनों को दी। इसके पश्चात सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया जबकि शशांक, शुभम और मोहित को गंभीर हालत में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। शुभम व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता का पुत्र है। घटना से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *