Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरभि अस्पताल में काम काज शुरू

Mumbai: Medics walk past a new swab testing cabin at Podar hospital in Worli during a nationwide lockdown in the wake of coronavirus pandemic, in Mumbai, Sunday, April 19, 2020. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI19-04-2020_000179B)

रूद्रपुर। कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद बंद चल रहे सुरभि अस्पताल में काम काज फिर से शुरू हो गया है। बता दें पिछले दिनों शहर के कल्याणी व्यू स्थित सुरभि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव केस मिला था जिसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था। 12 दिनों तक अस्पताल पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया था। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद अब अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ घर लौट गये हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस बीच अस्पताल को कई बार सैनेटाइज भी किया जा चुका है। अस्पताल की एमडी डा- सुरभि ने बताया कि कोविड 19 के सुरक्षा इंतजामों के साथ अस्पताल में कामकाजज 7 जुलाई से पुनः शुरू हो चुका है। अस्पताल में सभी सेवायें पहले की तरह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *