Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेवानिवृत्त हुए कोतवाल अरुण वर्मा का किया स्वागत

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त हुए कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। श्री वर्मा 1983- 84 बैच के उत्तराखंड पुलिस के जवान हैं। स्थानीय देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक सादे समारोह में अरुण कुमार वर्मा की उत्तराखंड पुलिस में 38 वर्ष की सेवा की सराहना करते हुए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए गए योगदान का आभार व्यत्तफ़ जताते हुए इसे श्री वर्मा के जीवन की उपलब्धि बताया। इस अवसर पर वत्तफ़ाओं ने कहा कि श्री वर्मा की निष्पक्ष व प्रशंसनीय सेवाओं को देखते हुए उनका पुलिस और कानून की जानकारी सेवानिवृत्त के बाद काशीपुर जनता के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आम जनता तक पुलिस और कानून की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने से लोगों को अपने अधिकार और कर्तव्यों का भली-भांति पता चलता है । इससे पूर्व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार वर्मा को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉर्बी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन, जिलाध्यक्ष व पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश नरूला, कांग्रेसी नेता मंसूर अली, विवेक मेहरोत्र, अमन सेठी,जसविंदर सिंह ग्वाल, चंद्रशेखर प्रजापति, रोहित गुप्ता, प्रिंस वाली, तरुण लोहानी ,मोहित चौधरी,नूर चिश्ती, आदि दर्जनों सामाजिक संगठन से जुड़े हुए गणमान्य व्यत्तिफ़ उपस्थित रहे स वही निवर्तमान कोतवाल श्री वर्मा ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यत्तफ़ करते हुए कहा कि वह अपने अनुभवों से सदैव जनता के बीच रहकर सकारात्मक सोच के साथ समाज से जुड़े रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *