Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवभूमि व्यापार मण्डल पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। दक्षिण भाजपा नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा के कार्यालय पर देवभूमि व्यापार मंडल के नवनियुत्तफ़ अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री गौरव आहूजा, कोषाध्यक्ष सुनील झाम, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष वेद ठुकराल जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह हरजी, युवा जिला अध्यक्ष राजू छाबड़ा का माला डालकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के प्रांतीय नेतृत्व बहुत ही योग्य टीम का गठन किया है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि करोना महामारी के इस दौरान व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी अग्रसर रहेंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल के माध्यम से दिलवाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ठुकराल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यत्तफ़ करते हुए कहा कि व्यापारी हित में कार्य करने का विश्वास दिलवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुत्तफ़ महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल संगठन की रीति नीति को लेकर आगे बढ़ेगा और व्यापक अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ेगा शहर से लेकर बस्ती तक व्यापार करने वाले व्यापारियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी व्यापारियों को दिलवाया जाएगा किसी भी प्रकार से अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को देवभूमि व्यापार मंडल सम्मानित करेगा उनका उत्साहवर्धन करेगा विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन को जब भी देवभूमि व्यापार मंडल की आवश्यकता पड़ेगी देवभूमि व्यापार मंडल संगठन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम संयोजक दक्षिण मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील यादव ने सभी नवनियुत्तफ़ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के समस्त कार्यों में भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा सहयोग करेगी व्यापारियों के हितों में कार्य करेगी उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष राजू छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह हरजी, महामंत्री गौरव आहूजा, कोषाध्यक्ष सुनील झाम, गजेंद्र प्रजापति, सुनील यादव, राजन राठौर, पिंटू पाल, संजीव शर्मा, रोहित मित्तल, विरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र आर्य, धीरेंद्र मिश्रा, धर्म सिंह कोली ,रामसेवक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *