Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

 दिनदहाड़े नकाबपोश ने युवक को मारी गोली

काशीपुर। व्यापारी नेता दीपक वर्मा पर हुए कातिलाना हमले की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं सकी कि आज सुबह एक और युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टðी निवासी सुशील सैनी(30 वर्ष) पुत्र धर्मवीर सैनी का मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के समीप सर्विस सेंटर है। उसने उक्त सर्विस सेंटर पिछले लगभग 4 वर्षों से नफीस अहमद नामक एक व्यत्तिफ़ को ठेके पर दे रऽा है। बताया जाता है कि आज सुबह सुशील देहरादून जाने के लिए सर्विस सेंटर से कार निकाल रहा था इसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना मिलने पर उसने घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में यह मामला संदिग्ध नजर आता है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ-जगदीश चंद्र ने बताया कि देहरादून के एक थाने में एक युवती द्वारा गोली से घायल युवक के िऽलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दून पुलिस उत्तफ़ मामले में युवक को लगातार वहां तलब कर रही है कि इसी बीच आज यह हादसा घटित हो गया सूत्रें की माने तो देहरादून के एक थाने में शिकायत करने वाली युवती ने वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *