February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा,दो गिरफ्तार,जेवरात भी बरामद

(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता) रूद्रपुर। रूद्रपुर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए सोेने व चांदी के जेवरात भी बरामद किये है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों रम्पुरा निवासी होरी लाल पुत्रा अमर सिंह विक्की कोली पुत्र रामपाल कोली को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रम्पुरा वार्ड 24 निवासी खुशाली राम पुत्र बाबूराम रविवार को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ कहीं गए हुए थे। देर रात चोरों ने उनके मकान के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर दो लाख से अधिक का सामान चुरा लिया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने और चांदी के एक मांग टीका, एक नथ. दो कंगन. दो पायल, दो मंगलसूत्र और कमरबंद बरामद कर लिया। रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षण कैलाश चंद्र भट्ट,उपनिरीक्षक विपिन जोशी, रम्पूरा चैकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल मठपाल, का. विमल,महेंद्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *