February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है । जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्राम धनखोला पोस्ट आॅफिस करनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह 32 वर्ष पुत्र दीवान सिंह अपनी बाइक से काशीपुर की ओर से रामनगर आ रहा था इसी बीच हल्दुआ सती मंदिर के समीप रामनगर की ओर से जा रही एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए तत्काल संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां कुछ देर बाद भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया ग्रामीणों का आरोप है कि जिस समय घायल को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे थे तो वहां चिकित्सकों द्वारा उपचार में लापरवाही बरती गई यदि समय से उपचार मिल जाता तो भूपेंद्र की जान बच जाती ग्रामीणों ने चिकित्सकों की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है ।वही मामले में सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई कैलाश जोशी चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत
गदरपुर। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर साईकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य मार्ग पर एक्सिस बैंक के सामने दोपहर करीब 1ः30 बजे तेज गति से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने विपरीत दिशा से आ रहे साईकिल सवार 35 वर्षीय बाबू राम प्रजापति को टक्कर मार दी टक्कर लगने से परिणाम स्वरूप साईकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति ग्राम पिपलिया नंबर 1 का रहने वाला बताया जाता है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *