February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत मे काम करने जा रहे माँ बेटे से मारपीट कर चैन लूटी

सितारगंज। ऽेत मे काम करने जा रहे माँ बेटे को बाइक सवार युवकों ने घेर लिया। हमलावरों ने उसके कान पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। उसकी माँ के गले से सोने की चैन लूट ली। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। ग्राम लामाऽेड़ा निवासी विकास सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह सुबह अपनी माँ के साथ काम करने जा रहा था। रास्ते मे उसे तीन लोगों ने रोककर उसकी माँ के साथ बदतमीजी की। उसके विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे की बट से उसका कान काट दिया। आरोपियों ने उसकी माँ के गले से चैन छीन ली। बताया कि हमलावर उसको जाते जाते जान से मारने की भी धमकी देकर गये है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *