Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल,मुख्यमंत्री और विधायकों ने घर पर किया योगासन

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ मन और स्वस्थ तन दोनों के लिए आवश्यक है। सीएम त्रिवेंद्र ने परिवार के साथ योग किया। सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी पुत्री के साथ योग किया। इस दौरान सीएम ने लोगों से घर पर ही परिवार के साथ योग करने की अपील की। प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ने भी अपने अपने आवास पर योगासन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ थीम पर लोगों ने घर पर योग किया यह सराहनीय है। सीएम ने कहा कि हमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए योग और आयुर्वेद को सहारा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि योग से निरोग रहे, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी घर पर योग आसन करने का प्रदेश वासियों को संदेश दिया। वहीं प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के एमकेपी इंटर कालेज परिसर में आयोजित वर्चुअल योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान श्रीमती आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को योगाभयास कराया। जबकि प्रदेश के तमाम कांग्रेस और भाजपा के विधायकों समेत जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने आवास व गार्डन में योगासन कर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए घर पर ही योग करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *