February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधमसिंहनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव
गदरपुर के निकटवर्ती ग्राम अलखदेवी का है व्यक्ति
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
गदरपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में एक ओर कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। बताया जाता है कि वह किसी अन्य बिमारी का उपचार कराकर दिल्ली से लौटा था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। जानकारी के अनुसार गदरपुर के पास स्थित ग्राम निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे उपचार के लिये हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया था। साथ ही कोरोना टेस्ट के लिये उसका सैम्पल भी भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति का दिल्ली से किसी बिमारी का इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह वहां से उपचार कराकर लौटा था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ताकि उसके सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटीन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *