February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या 1200 के पार

उत्तराखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या 1200 के पार
उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार को दोपहर तक 32नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1201 हो गई हैं। हालांकि इनमें से 309 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 874 केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा मरीज देहरादून से सामने आए हैं। देहरादून में 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है तो वहीं रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 6, चमोली 2, अल्मोड़ा में 5, चंपावत में 2 हरिद्वार में 1, पौड़ी में 1 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 के पार पहुंच गई है। वहीं कई सैंपल टेस्ट के लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *