February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिकित्सक की लापरवाही से युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

चिकित्सक की लापरवाही से युवक की मौत के मामले की जांच शुरू
किच्छा (उद संवाददाता)। हल्द्वानी मार्ग स्थित आराध्या पाॅलीक्लिनिक में चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद हुई युवक की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यो की टीम ने जांच शुरू करते हुए मृतक के दादा के बयान दर्ज किये। विदित हो की 25 मई को आवास विकास किच्छा निवासी विनोद आयलानी के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ आयलानी की तबीयत बिगड़ने परिजन उसे हल्द्वानी मार्ग स्थित आराध्या पाॅलीक्लिनिक ले गए थे जहां चरण सिंह ने इलाज करते हुए उसे इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया था। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगने के कुछ घंटों बाद ही सौरभ की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चरण सिंह द्वारा एक्सपाइरी डेट का इंजेक्शन लगाया गया था। इस मामले में परिजनों की शिकायत के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. उदय शंकर व वरिष्ठ सहायक डाॅ. शंकर गुप्ता ने मृतक सौरभ के दादा वासुदेव आयलानी के बयान दर्ज किये। फिलहाल लिखित बयान को उच्च अधिकारियों को भेज आगे की कार्रवाई तय होगी। इस दौरान किच्छा सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एच सी त्रिपाठी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *