February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सतपाल महाराज और उनके बेटे-बहू सहित 14 लोग कोरोना पाॅजिटिव

सतपाल महाराज समेत बेटे-बहू सहित 14 लोग कोरोना पाॅजिटिव
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश की पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब उनके पति एवं उत्तराखण्ड के पर्यटक मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके बेटे,बहू और 14 लोग भी कोरोना संक्रमित पाये गये है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद रविवार सुबह उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक तौर पर उनके पति सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए 41 लोग चिन्हित कर उनका कोरोना टेस्ट के लिये सैम्पल भेजा गया था। जिसमें प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,बेटे,बहू और अन्य 14 लोगों का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया हैं जबकि 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाॅजिटिव आये अधिकांश लोग महाराज के घर मे काम करते हैं। परसो हुये कैबिनेट की बैठक में भी सतपाल महाराज शामिल हुये थे। अब कैबिनेट में शामिल हुये मंत्री,अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। सतपाल महाराज कुछ दिन पहले ही अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर भी गये थें। उनके साथ उनकी पत्नी तथा पुत्र भी थे। जहां यह खाद्यान्न राहत वितरण कार्यक्रम शामिल हुये थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *