February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में 24 नए कोरोना पाॅजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 500 के करीब

उत्तराखण्ड में 24 नए कोरोना पाॅजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 500 के करीब
देहरादून(उद संवाददता)। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंच चुका है। गुरूवार को दोपहर तक प्रदेश में 24 नये केस आने के बाद संक्रमितों की स ंख्या 493 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 79 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 407 मरीजों का उपचार जारी है। गुरूवार को जो नये मामले आये हैं उनमें देहरादून ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य स्थानों के हैं। दून में निरंजनपुर मंडी के तीन और आढ़तियों की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इनकी निजी लैब में जांच कराई गई थी। वहीं, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती रूद्रप्रयाग निवासी युवक की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 493 पहुंच गई है। इनमें से 79 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 407 मरीज अभी भर्ती हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बीते रोज टिहरी जनपद में कोरोना के सर्वाधिक 22 नए मामले सामने आए थे। इनमें एक दिल्ली व अन्य लोग महाराष्ट्र से 19 मई को लौटे हैं। पौड़ी में भी 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक व्यक्ति नोएडा से और 12 महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं। ऊधमसिंहनगर में 20 मई को महाराष्ट्र से लौटे सात और पाॅजिटिव मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *