February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधमसिंहनगर में 9 कोरोना मरीज
प्रदेश में कोरोना मरीजों का आकड़ा पहुंचा 306
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उधमसिंहनगर में एक ही दिन में 9 लोगों की कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है। उधमसिंहनगर जिले में एक ही दिन में 9 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। जिसमें 1 कोरोना मरीज की रिपोर्ट सुबह आ चुकी थी। बाकि 8 लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट की सूचना अभी आई है। बताया जाता है कि यह लोग जसपुर,काशीपुर,रुद्रपुर और पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले हैं। जिसमें 7 जिला अस्पताल में है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र से है। जिले में आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था और सभी के सैम्पल हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजे गए थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो चूकि है। जिसमे से 5 संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 306 पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *