February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जानवर को ईंट मारने से मना करने पर दो भाईयों ने एक महिला की बुरी तरह पिटाई लगा दी

रूद्रपुर। जानवर को ईंट मारने से मना करने पर दो भाईयों ने एक महिला की बुरी तरह पिटाई लगा दी और उसके कपड़े फाड़ कानों के कुण्डल और नाक की लौंग छीन ली। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में भूतबंगला निवासी राम दुलारी ने बताया कि वह विधवा है उसका पड़ोसी गत दिवस उसकी बकरी को ईंट मार रहा था। जब उसने मना किया तो वह गाली गलौच पर उतारू हो गया। जब उसने विरोध जताया तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। विधवा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *