Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 31 हजार के पार

देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 31 हजार के पार
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है। लाॅकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6767 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 147 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 1 लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 3867 लोगों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 441 लोग ठीक भी हुए हैं। जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1577, गुजरात में 829, मध्य प्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269, राजस्थान में 160, दिल्ली में 231, उत्तर प्रदेश में 155, आंध्र प्रदेश में 56, तमिलनाडु में 103, तेलंगाना में 49, कर्नाटक में 42, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 21, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 4, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 54 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 43 हजार से अधिक हो गई है। वल्र्डाेमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में रविवार सुबह तक कुल 54 लाख 05 हजार 186 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 43 हजार 983 रही। अबतक 22 लाख 47 हजार 345 लोग इस बीमारी की चपेट में आने के बाद ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 98 हजार 683 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 66 हजार 828 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 49 हजार 113 मामलों के साथ ब्राजील ने रूस को पछाड़कर दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। रूस अब 3 लाख 35 हजार 882 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *