Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना के 8 नये केस,28 हो चुके है आज कोरोना मरीज

कोरोना के 8 नये केस,28 हो चुके है आज कोरोना मरीज
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना पीड़ितों के आज अब तक 28 मामले सामने आ चुके है। अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 181 हो गयी है। राज्य में कोरोना पाॅजिटिव के मामले एक दिन में सबसे अधिक आज आये है। कोरोना पीड़ितों में एम्स नर्सिंग की 22 वर्षीया दो छात्राएं भी शामिल है, जो 22 मई को दिल्ली से टैक्सी के द्वारा एम्स ऋषिकेश आई थी। आज उन दोनों का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है। बताया जाता है कि इनमें से एक छात्रा राजस्थान से अपने माता- पिता के साथ दिल्ली तक आई थी। अन्य कोरोना पीड़ितों में ऋषिकेश के तीन युवक शामिल है। जिसमें 24 वर्षीय व 23 वर्षीय दो युवक मुम्बई से लौटे थे। ऋषिकेश निवासी 28 वर्षीय युवक जोगुडगांव से ऋषिकेश लौटा था उसकी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *