February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में नही थम रहा कोरोना,आज 14 नये मामले

उत्तराखण्ड में नही थम रहा कोरोना,आज 14 नये मामले
प्रदेश में अब कोरोना पीड़ितो की संख्या 146 पहुंची
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में आज भी कोरोना का प्रकोप जारी रहा,आज राज्य में 14 कोरोना के नये मामले सामने आये है। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। अब उत्तराखण्ड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 146 पर पहुंच गई है। लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या में इजाफा सरकार के साथ-साथ आम जनता के लिये भी चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तरकाशी में 3,हरिद्वार में 2, अल्मोड़ा में 1,बागेश्वर में 4, उधमसिंहनगर जिले के जसपुर और काशीपुर में 1-1 तथा नैनीताल जिले में 2 मामले कोरोना पाॅजिटिव आये है। इनमें 1 महिला,12 युवक और 1 नैनीताल के 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *