February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर में व्यापारियों को किया गया जागरूक

गदरपुर(उद संवाददाता)। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने एवं इसके बचाव के लिये आज रेडक्रास सोसाइटी एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरियों का पालन करते हुये व्यापारियों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई।

व्यापारियों से अपील की गई कि वह एक साथ ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न करने दे और दूरी बनाते हुये ही उन्हे सामान उपलब्ध कराया जाये। इसके साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क लगाने का अनिवार्य रूप से पालन करने की भी हिदायत दी गई। जागरूक अभियान के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी गदरपुर के चेयरमैन डॉक्टर सोनू विश्वास,व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष फुटेला ,राजकुमार गुंबर,मोहित अरोरा,चेरी,राकेश कंबोज,गणपति विश्वास आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *