February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस टीम ने अभियान चलाकर किया जागरूक

हल्द्वानी। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानेक े मकसद से कुमायूं रेंज की पुलिस टीम ने थाना मुखानी क्षेत्रंतर्गत भगवानपुर, छड़ैल, सुयाल छड़ैल, आरटीओ रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध तत्वों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी जाये, बाहरी जिलों से आये व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में सहयोग किया जाये, कालोनियों में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायें, नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों की सूचना पुलिस को दें और रात्रि को सतर्क रहें तथा घर के बाहर रोशनी करें। इसदौरान एसआई रमेश सिंह हयांकी, भुवन जोशी, कां- गोकुल प्रसाद, गजेंद्र सिंह, राहुल कापड़ी, बसंत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *