February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना के दो और मामले,कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 122

कोरोना के दो और मामले,कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 122
देहरादून(उद संवाददाता)। कोरोना के दो और नये मामले सामने आये है। अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 122 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार टिहरी और उत्तरकाशी जिले के दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही मुम्बई से आये थे। उत्तरकाशी का युवक 29 साल का और टिहरी का युवक 25 साल का है। आज उधमसिंहनगर जिले में 4,नैनीताल जिले में 2,अल्मोड़ा जिले का 1,हरिद्वार जिले का 1, टिहरी जिले का 1 और उत्तरकाशी जिले में 2 कोरोना के मामले सामने आ चुके है। अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितो की संख्या 122 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *