February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी कार्रवाई-कोरोना संक्रमित युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

बड़ी कार्रवाई-कोरोना संक्रमित युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
देहरादून(उद संवाददाता)। कोरोना संक्रमित युवक द्वारा गलत जानकारी दिये जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार डख्याट गांव निवासी एक युवक ने पूछताछ के दौरान अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाते हुये प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। यही नही उसका ऋषिकेश एम्स में जब कोरोना टेस्ट के लिये सैम्पल लिया गया तो उसके द्वारा अपना मोबाईल नम्बर भी गलत दर्ज कराया गया और बिना कोई सूचना दिये ऋषिकेश से बड़कोट पहुंच गया। उक्त युवक ने बड़कोट में भी गलत जानकारी दी गई। ़ऋषिकेश एम्स में लिये गये कोरोना टेस्ट की जांच जब पाॅजिटिव आई तो उक्त युवक से सम्पर्क ही नही हुआ। बाद में प्रशासन उसकी जानकारी निकालने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *