Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-12 फिट लम्बी सुरंग खोद युवक मकान में घुसा

बड़ी खबर-12 फिट लम्बी सुरंग खोद युवक मकान में घुसा
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। 12 फीट लम्बी सुरंग खोद एक युवक मकान में जा घुसा। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को दबोच लिया और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सीर गोटिया काॅलोनी में स्थित एक मकान मे किराएदार रहते थे। बताया जाता है कि किरायेदार लाॅकडाउन से पूर्व अपने घर बिजनौर गये हुये थे। लाॅक डाउन लग जाने के चलते किरायेदार वापिस अपने घर नही आ सके। मकान के साथ ही एक खण्डहर मकान बना हुआ है। इस खण्डहर मकान से एक युवक 12 फिट लम्बी सुंरग उक्त मकान तक खोद कर उस मकान में जा घुसा। काफी दिनों से बंद मकान में चहल कदमी और लाईट जली देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया। 12 फिट लम्बी सुरंग खुदी देख पुलिस भी हैरान हो गई। एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी ने बताया कि पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम बब्बू उर्फ युसूफ निवासी बहेड़ी बताया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक चोरी के इरादे से उस मकान में घुसा होगा। बहरहाल चोरी से पहले ही पुलिस ने उसको दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *