February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-भाजपा विधायक की पत्नी से नोकझोंक,बेटे के साथ मारपीट !

देहरादून(उद ब्यूरो)। उत्तराखंड के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल एक बार सुर्खीयों में आ गये है। इस बार मामला उनकी पत्नी और पुत्र से जुड़ा हैै। बताया जा रहा है कि डाक्टर से न मिलने देने पर हंगामा हुआ स्टाफ में नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं आरोप है कि उनके बेटे के साथ मारपीट भी की गई। विवाद होने पर अस्पताल में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी और किसी तरह मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार आज झबरेड़ा के विधायक की पत्नी वैजयन्ती माला अपने 14 साल के बेटे की रिपोर्ट दिखाने सारंग नर्सिंग होम में पहुंची थी। इस दौरान वह डॉक्टर से मिलने जाने लगी तो स्टाफ ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान स्टाफ ने विधायक पत्नी से धक्कामुक्की कर दी। जबकि उनके पुत्र ने बीच बचाव किया तो स्टाफ ने उससे भी मारपीट कर दी। इससे अस्पताल में हंगामा बढ़ गया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ चंदन सिंह बिष्ट गंगनहर कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल ने भी कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *