February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल बैगलूरू से आयेंगे उत्तराखण्ड प्रवासी
लालकुआं(उद संवाददाता)। प्रदेश में उत्तराखण्ड प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। अब बैगलूरू से भी कल उत्तराखण्ड प्रवासी अपने राज्य आ रहे है। बताया जाता है कि कल 19 मई यानी कल शाम 4 बजे बेंगलुरु से लालकुआं के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन कूच करेगी। अब तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन 21 मई की सुबह 6 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इससे पूर्व अहमदाबाद और सूरत से प्रवासी राज्य पहुंच चुके है। प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से कल ट्रेन पहुंची थी जबकि सूरत से आने वाली ट्रेन आज प्रवासी यात्रियों को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची है। सभी प्रवासियों को राज्य सरकार द्वारा गुजरात के सूरत से एक स्पेशल ट्रेन द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन लाया गया। उसके बाद रोडवेज बसों के माध्यम से प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *