February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूरे देश में 31 मई तक बढ़ेगा लाॅकडाउन!
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। लाॅक डाउन पार्ट-3 की अवधि आज समाप्त हो रही है और बताया जा रहा है कि पूरे देश में 31 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया जायेगा। हालांकि गृहमंत्रालय द्वारा लाॅकडाउन बढ़ाये जाने को लेकर आधिकारिक रूप से इसका अभी ऐलान नही किया गया है। लाॅकडाउन पार्ट-4 की अवधि अब 14 दिन की हो सकती है। लाॅकडाउन पार्ट-4 गाइड लाईन की जानकारी आज ही जारी हो जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। उस समय यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए लागू किया था। इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई जिसकी अवधि 3 मई तक थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था। जिसकी अवधि आज खत्म हो रही थी। बताया जा रहा है कि एक बार फिर पूरे देश में 31 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *