February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अहमदाबाद के बाद सूरत से भी आयेंगी ट्रेन
सूरत से 1600 प्रवासियों को लेकर 17 को चलेगी ट्रेन
लालकुंआ(उद संवाददाता)। उत्तराखंड के बहार फंसे प्रवासियों को वापस राज्य में लाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा जानकारी की अगर बात करें तो एक ट्रेन अहमदाबाद से लालकुआ स्टेशन तो आ ही रही है, वही 17 तारीख को शाम 4.30 बजे सूरत से चल कर एक दूसरी ट्रेन भी अगले दिन 18 तारीख को लालकुआं पहुंचेगी। जिसमें लगभग 16 सौ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। बताते चलें कि लालकुआं रेलवे स्टेशन पर आज रात 11.00 बजे से अहमदाबाद से चलकर कल शाम 4.30 बजे एक विशेष ट्रेन लालकुआं पहुंचेगी। उसके बाद सूरत से कल शाम 4.30 बजे एक विशेष ट्रेन चलेगी जो अगले दिन 18 तारीख को लगभग 16 सौ यात्रियों को लेकर लालकुआं पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *