February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 85,940 

Kanyakumari: A health worker collects sample from a vegetable vendor for COVID-19 tests, during the nationwide lockdown to curb the spread of c0ronavirus, at Vadaserry market in Kanyakumari district, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo)(PTI23-04-2020_000169B)

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 85,940
नई दिल्ली(उद ब्यूरो))। देश में कोरोना वायरस के मामले पिछले 50 दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अबतक देश में 2752 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल से हैं। देश में 78 फीसदी कोरोना से लोगों की मौत इन्हीं चार राज्यों में हुई है। देश के 33 राज्यों में अबतक 85,940 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 राज्य ऐसे हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 18 राज्य ऐसे हैं जहां 100 से कम मौतें हुई हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां कोरोना के मामले तो हैं लेकिन मौत एक भी नहीं हुई है। नौ राज्यों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। नगालैंड और सिक्किम ऐसे राज्य रहे हैं, जहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया है। इसके अलावा तीन ऐसे भी राज्य हैं जहां सौ फीसदी रिकवरी रेट है। यानि कि जितने लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, सभी ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अंडमान एंड निकोबार में 33 कोरोना से संक्रमित पाए गए, ये सभी अब स्वस्थ हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक सिर्फ एक मरीज कोरोना पाॅजिटव आया, वो भी ठीक हो गया। मिजोरम में भी एक शख्स को ही कोरोना हुआ और उसे भी ठीक कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *